Heart Touching Shayari in Hindi – ज़िंदगी, अपनों और अनकही बातों की शायरी

कुछ एहसास ऐसे होते हैं जिन्हें शब्दों में बयां करना आसान नहीं होता। घर की याद, पापा की थकान जो वो कभी दिखाते नहीं, पुराने दोस्त जिनसे अब बात कम होती है, या वो ख़ामोशी जिसे हम “ठीक हूँ” कहकर छुपा लेते हैं। फिर कहीं कोई एक लाइन पढ़ते हैं और लगता है, ये तो बिल्कुल मेरी बात है।

ऐसी ही कुछ लाइनें यहाँ हैं। प्यार वाली शायरी पढ़नी हो तो Heart Touching Love Shayari देखें।

Zindagi Par Heart Touching Shayari

ज़िंदगी ने इतना तो सिखा दिया है,
हर बात हर किसी से कहने की नहीं होती।

वक़्त बदल जाता है,
मगर कुछ एहसास कभी नहीं बदलते।

सबको लगता है मैं ठीक हूँ, क्योंकि मैं हँस देता हूँ,
किसी ने पूछा ही नहीं कि रात को कितना जागता हूँ।

कुछ लोग बदल जाते हैं,
और कुछ लोग बदलने पर मजबूर हो जाते हैं।

पहले हर बात पर रूठ जाते थे,
अब चुप रह जाते हैं, शायद यही बड़ा होना है।

ज़िंदगी ने बहुत कुछ सिखाया,
मगर भरोसा करना मुश्किल बना दिया।

बड़े होकर समझ आया कि बचपन के आँसू कितने छोटे थे,
तब रोते भी थे तो माँ की गोद में सो जाते थे।

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले,
बहुत निकले मेरे अरमान लेकिन फिर भी कम निकले।
— मिर्ज़ा ग़ालिब

Maa-Papa Aur Ghar Ki Yaad Shayari

हार्ट टचिंग शायरी - पापा ने कभी नहीं कहा कि थक गए हैं, पर उनके जूते बहुत कुछ कह जाते थे

पापा ने कभी नहीं कहा कि थक गए हैं,
पर उनके घिसे हुए जूते बहुत कुछ कह जाते थे।

घर से दूर आकर पता चला,
माँ बिना कहे इतना कुछ कैसे समझ लेती थी।

फ़ोन पर माँ पूछती है, “खाना खाया?”
और मैं हर बार “हाँ” कह देता हूँ, चाहे खाया हो या नहीं।

पैसे कमाने निकले थे घर के लिए,
अब घर जाने के लिए छुट्टी माँगनी पड़ती है।

बचपन में जिस घर से भागने का मन करता था,
आज उसी घर की याद में नींद नहीं आती।

Rishton Aur Apno Par Heart Touching Shayari

अपनों पर हार्ट टचिंग शायरी - जो अपने होते हैं, वो शब्दों से नहीं, दिल से समझते हैं

जो अपने होते हैं,
वो शब्दों से नहीं, दिल से समझते हैं।

कुछ लोग ज़्यादा बात नहीं करते,
पर ज़रूरत पड़ने पर सबसे पहले वही आते हैं।

रिश्ते ज़्यादा नहीं चाहिए,
बस दो-चार ऐसे हों जिनके सामने आँसू न छुपाने पड़ें।

हर किसी को अपना समझ लेना,
ज़िंदगी की सबसे बड़ी भूल होती है।

कभी-कभी सबसे ज़्यादा दर्द,
अपने ही दे जाते हैं।

पुराने दोस्त ही अच्छे थे,
जो बिना वजह भी मिलने आ जाते थे।

जिनसे रोज़ बात होती थी,
आज उनका “कैसे हो” भी अजनबी सा लगता है।

Khamoshi Aur Ankahi Baaton Ki Shayari

ख़ामोशी शायरी - बहुत कुछ कहना था उससे, पर ठीक हूँ कहकर बात ख़त्म कर दी

बहुत कुछ कहना था उससे,
पर “ठीक हूँ” कहकर बात ख़त्म कर दी।

कभी-कभी ख़ामोशी,
हज़ार शब्दों से ज़्यादा दर्द बयां करती है।

कुछ बातें दिल में ही रह जाती हैं,
क्योंकि कहने के बाद वो पहले जैसी नहीं रहतीं।

मेरी ख़ामोशी को ग़ुरूर मत समझना,
बस अब हर बात समझाने की हिम्मत नहीं रही।

आँखें सब कह देती हैं,
बस पढ़ने वाला कोई अपना होना चाहिए।

2 Line Heart Touching Shayari Aur Status

हर मुस्कुराने वाला ख़ुश हो, ये ज़रूरी नहीं।

सबसे भारी वो बात होती है, जो किसी से कह न सकें।

हर किसी की ज़िंदगी में एक कहानी अधूरी रह जाती है।

अपनों की कमी तब समझ आती है, जब ख़ुशख़बरी सुनाने वाला कोई न हो।

अब भरोसा कम और अनुभव ज़्यादा है।

थक गया हूँ, पर रुक नहीं सकता, घर पर कोई इंतज़ार कर रहा है।

कुछ लोग याद नहीं आते, क्योंकि वो कभी दिल से गए ही नहीं।

और पढ़ें

Spread the love